फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder of a watchman beaten with a stick

डंडे से पीट-पीटकर चौकीदार की हत्या

Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Murder of a watchman beaten with a stick
महमूदाबाद/सीतापुर। चांदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के इटिया मार्ग स्थित लकड़ी की आढ़त के चौकीदार को एक शराबी ने डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बाराबंकी जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर-इटिया मार्ग पर स्थित आढ़त पर फरीदपुर निवासी पुत्तू (60) चौकीदारी का काम करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे नशे में धुत मूल रूप से बाराबंकी जनपद के पल्हरी चौराहा निवासी विनोद उनके पास आकर अभद्रता करने लगा। पुत्तू के विरोध करने पर विनोद वहां से चला गया और कुछ ही देर बाद डंडा लेकर आया।
विज्ञापन

पुत्तू के सिर पर पीछे से प्रहार कर दिया। डंडे के प्रहार से पुत्तू बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुत्तू की सांसे चलती देख एंबुलेंस का इंतजार किए बिना प्रभारी निरीक्षक उसे अपनी गाड़ी से लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed