{"_id":"671d429e84863604d80ee5b4","slug":"more-than-500-villages-lost-electricity-for-three-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-121113-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 500 से अधिक गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 500 से अधिक गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली
Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 220 केवी हुसैनगंज उपकेंद्र से जुड़े शहरी व ग्रामीण इलाके के 10 उपकेंद्र शनिवार को बंद रहे। इसके चलते 500 से अधिक गांवों की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही। इस दौरान मरम्मत का काम हुआ। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हुसैनगंज उपकेंद्र से जुड़े 33केवी हॉस्पिटल, 33केवी सीतापुर तहसील, 33केवी इमलिया सुल्तानपुर, 33केवी न्यू सिटी, 33केवी डाल कैनाल, 33केवी नैपालापुर, 33केवी मिश्रिख ग्रामीण, 33केवी खैराबाद, 33केवी सेठिया ऑयल मिल, 33केवी तालगांव उपकेंद्र बंद रहे। सुबह 11 से दो बजे तक बिजली कटौती हुई।
इसके चलते 500 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप रही। इस कटौती के कारण बिजली से संबंधित कार्य बाधित हुए। व्यापारियों का कारोबार चौपट हुआ। अधिशासी अभियंता पारेषण खंड अकील अहमद ने दिवाली पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी चल रही है। इसी वजह से कटौती की गई थी।
विज्ञापन
सात घंटे गुल रहेगी बिजली
सीतापुर। देवरिया व कादीपुर उपकेंद्र की बिजली रविवार को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच कटौती की जाएगी। इससे 100 से अधिक गांव प्रभावित होंगे। इसी तरह शहर में सिटी उपकेंद्र से जुड़े कोट चौराहे पर ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इसके चलते कोट चौराहा, कोट कोहना चौकी, जोगी टोला, कसाई बाड़ा व कजियारा मोहल्ले में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच बिजली नहीं आएगी। संवाद