{"_id":"69f4f41ad1957ffa790ba1b4","slug":"modi-government-is-against-backward-and-dalit-women-rakesh-rathore-sitapur-news-c-102-1-slko1052-155140-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी, दलित महिलाओं की विरोधी है मोदी सरकार: राकेश राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी, दलित महिलाओं की विरोधी है मोदी सरकार: राकेश राठौर
Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को महिला आरक्षण पर वंचित वर्ग महिला भागीदारी और न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिला आरक्षण में दलितों, पिछड़ों और मुस्लिम पिछड़ी जातियों का आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवाज बुलंद हुई।
सम्मेलन में कांग्रेस के पिछड़ा विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद ने कहा कि महिला आरक्षण में पिछड़े, दलित और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं का आरक्षण सुनिश्चित हो। इसके बिना महिला आरक्षण बेमानी होगा। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा कि मोदी सरकार दलित, पिछड़ी और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं का हक छीनना चाहती है। कांग्रेस यह हकमारी नहीं होने देगी।
राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी यादव ने कहा कि महिलाओं पर हिंसा करने वाली भाजपा महिला आरक्षण का राग अलाप कर अपनी महिला विरोधी छवि साफ करना चाहती है। सुनीला रावत ने कहा कि जब ग्रामसभा सरकार में दलित, पिछड़ी, पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण है फिर विधानसभा और लोकसभा में ग्राम सभाओं जैसा आरक्षण क्यों नहीं है। अगर मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया तो दलित, पिछड़ी महिलाएं मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सुनीता चौधरी ने भी महिलाओं के हक की आवाज बुलंद की। सम्मेलन को शिवप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, हसीना खातून, विष्णु गौतम ने भी संबोधित किया।