{"_id":"64f232d2aeb32a538e0a3f34","slug":"mnrega-workers-demonstrated-at-the-block-office-sitapur-news-c-102-1-slko1052-2117-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। मनरेगा के तहत काम न मिलने से नाराज कई गांवों के मजदूरों ने संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले ब्लाॅक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। काम की मांग करते हुए एडीओ सहकारिता को ज्ञापन सौंपा।
बिचपरिया, खोजेपुर, पिपरी, फखरपुर, साहियापुर, बबुर्दीपुर, अल्लीपुर, चिरहौला आदि गांवों के तमाम मनरेगा मजदूरों का काम नहीं दिया गया है। इससे नाराज मजदूरों ने पिसावां ब्लॉक दफ्तर के सामने संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ब्लाॅक प्रमुख रामबेटी ने बताया कि करीब एक महीने पहले डिमांड लगाने के बाद भी श्रमिकों को अभी तक काम नहीं मिल सका है।
मामले को लेकर मनरेगा श्रमिकों ने एडीओ सहकारिता रामनिवास राणा को ज्ञापन सौंपकर अविलंब काम दिलाए जाने की मांग की है। श्रमिक जगन्नाथ ने बताया कि खोजेपुर व पिपरी शादीपुर में विवादित कार्य होने की वजह से काम रुका हुआ है। एडीओ सहकारिता ने बताया कि विवादित कार्य की पैमाइश कराते हुए पंचायत सचिवों से बात कर अन्य जगहों पर शीघ्र मजदूरों को काम दिलाया जाएगा। इस मौके विपिन, नन्हेलाल, मनोहर लाल, किशोरी लाल, रामपाल, अनूप कुमार, आशाराम, जोधाराम, उत्तम, बलराम, सुरेश, सुनीता, नीलम, रजनीश आदि मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।