फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MNREGA worker who lives abroad and is also the wife of a petrol pump operator

Sitapur News: विदेश में रहने वाले और पेट्रोल पंप संचालक की पत्नी भी मनरेगा श्रमिक

Sun, 01 Dec 2024 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
MNREGA worker who lives abroad and is also the wife of a petrol pump operator
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नाबालिग छात्रों, विदेश में रहने वाले लोगों व प्रधान के ससुर, पेट्रोल पंप के मालिक की पत्नी का जॉब कार्ड बनाकर मजदूरी निकाली जा रही है। मामला गौरिया ग्राम पंचायत का है। योजना से जुड़े ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी इस गोलमाल से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौरिया में सरकारी धनराशि हड़पने के लिए इस कारनामे को अंजाम दिया गया है। यहां रहने वाले एक किशोर की जन्मतिथि 12 जुलाई 2007 है। जॉब कार्ड 2021 से बना है और बाकायदा मजदूरी का पैसा खाते में 2021 से ही भेजा जा रहा है। यह ग्रामीण जब बोर्ड परीक्षा दे रहे थे, उस दौरान भी उन्हें कागजों में मजदूरी करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

यही स्थिति एक अन्य युवक की भी है। इनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 2005 है। जॉब कार्ड 2021 से बना है और 2021-22-23 से खाते में मजदूरी का पैसा भेजा जा रहा है। युवक ने 2022 में बोर्ड परीक्षा दी है और उस वक्त भी मजदूरी करता दिखाकर पैसे निकाले गए। यही हाल एक अन्य युवक का है। उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 है। इनके नाम जॉबकार्ड बनाकर खाते में वर्ष 2021-22 व 23 में मजदूरी का पैसा भेजा गया। इसी गांव के एक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से विदेश में नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले घर लौटे हैं। उनके नाम पर वर्ष 2022 व 2023 में मजदूरी का पैसा निकाला गया है। गांव के निवासी एक किशोर की जन्मतिथि 2007 है। इनका जॉब कार्ड 2020 से है और खाते में मजदूरी की रकम भेजकर हड़पी गई है। गांव के एक व्यक्ति वर्तमान में एक पेट्रोल पंप के मालिक हैं। इनकी पत्नी का जॉब कार्ड बना हुआ है।

पत्नी के नाम पर मजदूरी की रकम भेजकर बंदरबांट की गई है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि प्रधान के ससुर के नाम भी जॉब कार्ड बनाकर मजदूरी का पैसा हड़पा गया है। इसके अलावा मनरेगा योजना से इसी ग्राम पंचायत में राम मिलन के खेत से खड़ंजा तक सड़क पटाई के काम में 27 महिलाएं व कुछ पुरुषों को काम करते हुए दिखाया जा रहा है। जबकि मौके पर सिर्फ एक महिला सहित 12 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं।


जांच कराई जाएगी
हमारी डेढ़ माह पूर्व रामपुर मथुरा में तैनाती हुई है। अभी यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- चंद्रप्रकाश, एपीओ मनरेगा, रामपुर मथुरा


मामले की जांच कराएंगे
गौरिया ग्राम पंचायत में मनरेगा जॉब कार्डधारकों के फर्जीवाड़े का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

निधि बंसल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed