{"_id":"648b2825c876126a5b0be2a6","slug":"mixer-machine-climbed-on-sleeping-laborer-died-sitapur-news-c-13-1-290163-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सो रहे मजदूर पर चढ़ी मिक्सर मशीन, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सो रहे मजदूर पर चढ़ी मिक्सर मशीन, दम तोड़ा
Thu, 15 Jun 2023 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर पर मिक्सर मशीन चढ़ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मशीन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेहरामऊ निवासी बजरंग (26) अपने ननिहाल ग्राम शहजादपुरकंडारी आया था। वह अपने दोस्त बैजनाथ रावत, पंकज, संजय, सर्वेश कुमार, नीरज के साथ महमूदाबाद के सिधौली रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिण की ओर आरसीसी की ढलाई का काम कर रहा था।
गुरुवार सुबह वह सो रहा था। अचानक मिक्सर मशीन उसके ऊपर चढ़ गई। बजरंग की चीख सुनकर पास में सो रहे उसके साथी मजदूर मौके पर पहुंचे तो मशीन चालक मौके से भाग गया। मजदूरों ने मशीन के नीचे दबे बजरंग को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बजरंग के तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।