फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing youth's body found hanging

लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव

Thu, 06 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found hanging
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बुधवार को पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने बताया के युवक अपने दोस्तों के साथ अक्सर रहता था। पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पेंदरहिया निवासी महेश (30) का शव गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को देखा। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। मृतक की पत्नी महेश्वरी ने बताया कि वह शराब का आदी था। दो दिनों से घर नहीं आया था।
विज्ञापन

उसके दोस्त दो दिन पहले उसे अपने साथ लेकर के गए थे। इसके बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान थे घरवाले
दो दिन से युवक का पता न लगने के चलते उसके घर वाले काफी परेशान थे। परिजन कई जगह उसकी तलाश भी कर चुके थे। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ अमन सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद भी होना सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed