{"_id":"601c3a2f8ebc3e4b2c1d4bd7","slug":"minister-and-officers-in-charge-paid-tribute-on-the-martyr-column-sitapur-news-lko563218973","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री व अफसरों ने शहीद स्तंभ पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री व अफसरों ने शहीद स्तंभ पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
सीतापुर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ समारोह अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लालबाग शहीद पार्क में किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह रहीं। उन्होंने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया। इल दौरान पीएम और सीएम के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी हुआ।
महोत्सव में जिले की प्रभारी राज्यमंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार महिला कल्याण स्वाति सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन करते हए कहा कि सीतापुर सौभाग्यशाली है क्योंकि यहां शिव नारायण लाल शर्मा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी का हम लोगों को अभी तक आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने 18 अगस्त 1942 को हुई घटना का जिक्र कर मोतीबाग, वर्तमान में लालबाग शहीद पार्क का विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चार फरवरी 1922 को चौरी चौरा कांड हुआ था जिससे यह संदेश दिया गया कि यदि हमारे देश पर कोई बुरी नजर डालेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जनपद के छात्र-छात्राओं को अपने गौरवशाली अतीत, महान स्वतंत्रता संग्राम के विषय में जानकारी देने के संबंध में प्रभारी मंत्री के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सेक्रेट हार्ट डिग्री कॉलेज की डॉ. शशि कला मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक रामकृष्ण भार्गव, सीडीओ संदीप कुमार, एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, एडीएम विनय कुमार पाठक, एसडीएम सदर अमित भट्ट समेत अफसर, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की अपील पर पार्टी पदाधिकारियों ने शहीद स्तंभों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला संयोजक अनूप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, रोहित सिंह चौहान व सचिन मिश्रा मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी शिव नारायण लाल शर्मा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजन राम रानी देवी, संतोष चौधरी, राकेश गुप्ता, मदन बिहारी गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, जमील खां, संजय कुमार व ओम प्रकाश मिश्रा आदि को सम्मानित किया।
राजकीय इंटर कॉलेज से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो जीआईसी चौराहा से तरणताल होते हुए आंख अस्पताल होकर लालबाग पार्क में समाप्त हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्लोगन युक्त पट्टिकाओं के माध्यम से एवं देशभक्ति के नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।
प्रभात फेरी में देश भक्ति के नारे गूंजते रहे। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर सायंकाल लालबाग पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर डीएम विशाल भारद्वाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रधुन पर गायन-वादन भी किया गया। इसके बाद पार्क में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने देश भक्ति की कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया।