{"_id":"3ae6031119ebe249edf9f7598148e3a1","slug":"millions-of-fish-in-the-pond-mrin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मरीं लाखों मछलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मरीं लाखों मछलियां
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र के नादन गांव के पास स्थित गड़िया तालाब में बुधवार को लाखों मछलियां मर गईं। मछली पालक का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने तालाब में जहर डाल दिया। जिसके कारण मछलियां मर गईं। उसने इस मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां इलाके के नादन गांव निवासी राम लड़ैते पुत्र श्यामलाल ने गांव के दक्षिण स्थित गड़िया तालाब में करीब चार माह पूर्व तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन शुरू किया था। जिसके चलते उसने 50 हजार का मछली बीज डाला था। उसका कहना है कि अब मछलियां तैयार हो चुकी थीं। रात को किसी ने तालाब में जहर डाल दिया। सुबह जब वह पहुंचा तो तालाब की लाखों मछलियां मर चुकी थीं। इस बारे में उसने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ के तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।