{"_id":"662e7222df2b49fe5d0a5b16","slug":"mercury-remained-at-41-degrees-sitapur-news-c-102-1-stp1002-113025-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भीषण गर्मी ने छीना सुकून, पारा 41 डिग्री पर टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भीषण गर्मी ने छीना सुकून, पारा 41 डिग्री पर टिका
Sun, 28 Apr 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए जतन करता युवक।
सीतापुर। भीषण गर्मी ने सुकून छीन लिया है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। हालत इतने खराब हैं कि सुबह 8 बजे की धूप भी असहनीय हो रही है। रही-सही कसर गर्म हवा के थपेड़े पूरी कर दे रहे हैं। रविवार को भी अधिकतम पारा 41 डिग्री पर टिका रहा। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
रविवार की सुबह होते ही सूरज की किरणें अंगारे बरसाने लगीं। बाहर निकलने पर तपिश से बदन झुलसने का अहसास होता रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों के लिए मुसीबत बन गई। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। रविवार की छुट्टी की वजह से सड़क पर कम वाहन दिखे। जरूरी काम होने पर बाजार गए लोग छाता लगाने के बाद भी चेहरे को कपड़े से लपेटे दिखे।
तपिश की वजह से सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। राहगीर गर्म हवा के थपेड़ों से सूखते होंठ और गले को तर करने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पी रहे थे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
दो दिन बाद मौसम ले सकता करवट
मौसम बुधवार या बृहस्पतिवार को करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आसमान पर बादल छाने के आसार नजर आ रहे हैं। बादलों की आवाजाही से पारे में मामूली गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।