{"_id":"6aaed148d4bc209d75065326","slug":"memorandum-submitted-in-protest-against-the-illegal-operation-of-tractor-trolleys-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164231-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अवैध संचालन के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अवैध संचालन के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के अवैध संचालन के विरोध में शनिवार को ट्रक ऑनर्स ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष नियाज हुसैन के नेतृत्व में संचालकों ने विरोध जताते हुए अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एआरटीओ से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं व मांगों से अवगत कराया।
ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया कि माल ढुलाई में नियमों का पालन किए बिना बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियों का संचालन हो रहा है। इससे ट्रकों को पर्याप्त भाड़ा नहीं मिल पा रहा है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन के अनुसार ट्रक मालिक टैक्स, परमिट, फिटनेस और बीमा समेत कई वैधानिक खर्च वहन करते हैं। वहीं, अवैध संचालन वाले वाहनों से उन्हें असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नियाज हुसैन ने प्रशासन से माल ढुलाई में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और कथित अवैध संचालन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ट्रक मालिक भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में मन्ना चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, पप्पू तिवारी, आशीष राठौर सहित अन्य ट्रक मालिक मौजूद रहे।