{"_id":"56eadd334f1c1b64208b45df","slug":"mass-copying-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़कियों के बाहर से बोलकर करा रहे नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़कियों के बाहर से बोलकर करा रहे नकल
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाख दावों के बाद भी बोर्ड परीक्षा में नकल का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को पिसावां के चाइल्ड हेराल्ड इंटर कॉलेज में नकल होती मिली। यहां खिड़की के बाहर से एक शख्स नकल कराता मिला।
विज्ञापन
पिसावां के चाइल्ड हेराल्ड इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय का द्वितीय प्रश्नपत्र चल रहा था। इसी दौरान एक शख्स स्कूल परिसर में घुस कक्ष की खिड़की के सहारे खड़ा होकर नकल कराता मिला। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक जारी रहा कैमरा देखते ही वह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
डीआईओएस राजा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अगर किसी केंद्र पर नकल हो रही है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इस केंद्र पर पिछले दिनों गया था लेकिन उस समय ऐसा कुछ भी नहीं मिला था। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन