फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman dies of burns; FIR registered against four.

Sitapur News: विवाहिता की जलकर हुई मौत, चार पर प्राथमिकी

Sat, 03 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies of burns; FIR registered against four.
लहरपुर में मृतका के गमगीन परिजन।  - संवाद 
लहरपुर। संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी शेखनापुर गांव निवासी मोहिनी (32) की बृहस्पतिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरगांव के छौछिया गांव निवासी ज्योति के अनुसार उन्होंने छह जून 2020 को अपनी पुत्री मोहिनी की शादी शेखनापुर गांव निवासी सूरज के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। आरोप है कि मोहिनी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। जब वह मायके आती तो रो-रोकर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी।
विज्ञापन


24 सितंबर को पति व अन्य ससुरालीजनों ने मिलकर मोहिनी को पीट दिया, फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर मोहिनी को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी के ओयल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक ने बताया कि सूरज, रामदीन, रामदेवी और अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



-------
आग लगी तो पड़ोसियों ने खोला था दरवाजा
परिजनों के अनुसार मोहिनी पर ससुरालीजनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया और कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। उनके हस्तक्षेप के बाद दरवाजा खोला गया। हालांकि मोहिनी तब तक गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इसकी जानकारी भी पड़ासियों ने मोहिनी के परिजनों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed