फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman beaten for not giving two lakh rupees as dowry

Sitapur News: दहेज में दो लाख न देने पर विवाहिता को पीटा

Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not giving two lakh rupees as dowry
सीतापुर। दहेज में दो लाख रुपये और ई रिक्शा की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के बेलगवां निवासी हुस्ना बानो के मुताबिक उनका निकाह तीन वर्ष पहले हरगांव के अटरा निवासी महताब के साथ हुआ था। पीड़िता के मुताबिक निकाह में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। शुरू में तो सब ठीक रहा। कुछ दिन बाद कम दहेज लाने का आरोप लगा पति व ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और एक ई रिक्शा लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर पिटाई तक कर देते।
विज्ञापन


बीते नवंबर में ससुराल वालों की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति महताब, ससुर मुबारक, सास व देवर अल्ताफ ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। पति अब दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरा निकाह करने की धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी मधु यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed