फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mark Sheet

मार्कशीट अपलोड, मिलेगी ऑनलाइन

Fri, 03 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Mark Sheet
सीतापुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थी ऑनलाइन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र हासिल कर लें। इन प्रमाणपत्रों के जरिए वे उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकते हैं। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को अंकपत्र व प्रमाणपत्र को सत्यापित कराकर विद्यार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अब विद्यार्थी अंकपत्र व प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार कर रहे है, जिससे वह उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकें, लेकिन इधर कोरोना का संकट चल रहा है। स्कूल/कॉलेज बंद चल रहे है। ऐसे में शासन ने ऑनलाइन अंकपत्र व प्रमाणपत्र लोड कर दिए है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अपने लॉगिन आईडी पर विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र व अंकपत्र निकाल सकते है। वह इन प्रपत्रों को सत्यापित करके विद्यार्थियों को मुहैय्या कराएंगे। इससे विद्यार्थी सत्यापित कॉपी के जरिए उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकते है। बिना प्रधानाचार्य के सत्यापित मार्कशीट मान्य नहीं होगी। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा का कहना है इस समय कोरोना का संकट चल रहा है। इसलिए प्रधानाचार्य बिना भीड़भाड़ एकत्र किए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए वितरण करना सुनिश्चित करें। इससे किसी भी विद्यार्थी को अंकपत्र व प्रमाणपत्र मिलने में देरी न हो।
विज्ञापन

शासन ने 10वीं व 12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए है। सभी प्रधानाचार्य अपनी लॉगिन आईडी से इनको निकालकर विद्यार्थियों को वितरित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed