फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man stabbed

उधारी मांगने पर युवक को मारा चाकू, जख्मी

Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Man stabbed
बिसवां (सीतापुर)। रुपये के लेनदेन में हुई मारपीट में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली इलाके के संजय नगर निवासी राजेंद्र सिंह व सूरज वर्मा एक ही मोहल्ले में रहते हैं। कुछ माह पूर्व सूरज को रुपये की आवश्यकता थी। उसने राजेंद्र से रुपए मांगे थे। राजेंद्र ने अपनी बहन से लेकर दो हजार रुपये सूरज को दिए थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि राजेंद्र ने रुपए वापस मांगे, लेकिन सूरज ने रुपए नहीं लौटाए। राजेंद्र द्वारा कई बार रुपये मांगने पर भी वह टालता रहा। रविवार को पुन: रुपए मांगने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच सूरज ने राजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे राजेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ने सूरज के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed