फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   man burnt alive after being hit by broken high tension wire in sitapur

बड़ी लापरवाही: सीतापुर में टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जिंदा जला अधेड़, घटना से लोगों में आक्रोश

Fri, 03 Sep 2021 05:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 05:40 PM IST
सार

जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से अधेड़ की मौत हुई है।

विज्ञापन
man burnt alive after being hit by broken high tension wire in sitapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना रेउसा क्षेत्र में पॉवर कॉरपोरेशन की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर साइकिल से सवार होकर जा रहे अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों और लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा इलाके की ग्राम पंचायत बंभनेवा के मजरा मरखापुर निवासी सियाराम (50) उर्फ शिवराम यादव शुक्रवार की सुबह साइकिल से सवार होकर कहीं जा रहा था, इस बीच गांव के बाहर बंभनेवा पावर हाउस से गांव आई हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ सड़क पर पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि अधेड़ हाईटेंशन तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मृतक के परिजन, गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पावर हाउस को कॉल कर सप्लाई बंद कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से अधेड़ की मौत हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि तार कई दिनों से टूटा हुआ पड़ा था। इसकी सूचना भी जिम्मेदारों को दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी मौके पर तार को जोड़ने के लिए नहीं पहुंचा। नतीजतन, घटना हो गई। क्षेत्र के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से तार टूटने की जानकारी नहीं दी गई थी। घटना के बाद जानकारी हो सकी है। मृतक के आश्रितों को अनुमन्य सहायता राशि दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed