{"_id":"6394d28b6af6130b090a8e7a","slug":"man-arrested-for-causing-malfunction-in-atm-machine-sitapur-news-lko661239145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एटीएम मशीन में खराबी पैदा कर ठगने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एटीएम मशीन में खराबी पैदा कर ठगने वाला दबोचा
विज्ञापन
सीतापुर। एटीएम मशीन खोलकर शातिर उसमें ऐसी खराबी पैदा कर देते थे कि कार्ड मशीन में ही फंस जाता था। फिर बरगला कर पिन कोड पूछ कर भोलेभाले लोगों को ठग लिया जाता था। पुलिस काफी दिनों से इस गैंग के सदस्यों की तलाश में थी। शनिवार को पुलिस ने एक सदस्य को गिरफ्तार किया लेकिन तीन अन्य मौके से भाग गए।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि शिकायत आ रही थी कि कुछ लोग एटीएम में गड़बड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर सीओ सिधौली यादुवेंद यादव को मामले की जांच सौंपी गई। सूचना के आधार पर सिधौली पुलिस ने बिसवां चौराहे के एक एटीएम के पास से बिहार के जिला नेवादा थाना निवासी मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
आरोपी के कब्जे से 92 हजार रुपये, चार एटीएम कार्ड, दो एटीएम स्वाइप मशीन, तीन मोबाइल, एक स्क्रू ड्राइवर, वायर कटर, चाबी का गुच्छा और एक कार बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी सुनसान स्थान पर बने एटीएम को खोल कर उसकी स्वाइप मशीन को हटा देते थे। जब कोई उपभोक्ता अपना कार्ड मशीन में लगाता था तो वह कार्ड अंदर ही रह जाता था। इतने में दो लोग पिनकोड पूछ लेते थे।
विज्ञापन
कार्ड मशीन में फंस जाने के बाद अंदर बैठे गैंग के सदस्य उपभोक्ता को बैंक जाने की बात कहते थे। जब वह बैंक चला जाता था तो बाहर खड़े दो लोग कार्ड को निकाल कर सारा पैसा स्वाइप मशीन या अन्य किसी एटीएम के जरिए निकाल लेते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विशेष धातु की बनी है मास्टर चाबी
शातिर के पास से बरामद हुई मास्टर चाबी विशेष धातु की बनी हुई हैं। पुलिस के मुुताबिक एक ही बार में चाबी से कोई भी एटीएम का लॉक खुल जाता था। कई एटीएम के कैमरों में इनकी फोटो कैद हो गई है। इधर पुलिस ने जब आरोपियों का इतिहास खंगाला तो पाया कि सभी आरोपी आलीशान होटलों में रहते थे। उनका खानपान भी वीआईपी होता था।