{"_id":"56eada874f1c1be7228b45e0","slug":"mahmudabad-to-laharpur-two-lane-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद से लहरपुर तक टू-लेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदाबाद से लहरपुर तक टू-लेन होगी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
राोड
- फोटो : अमर उजाला
महमूदाबाद से लहरपुर तक सड़क टू-लेन होगी। महमूदाबाद वाया बिसवां होते हुए लहरपुर तक 52 किमी. लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक अरब 13 करोड़ 7 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस सड़क के चौड़ा होने से लखीमपुर जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। महमूदाबाद से सैकड़ों की तादात में लोग कामकाज के सिलसिले में जिला मुख्यालय के अलावा बिसवां, लहरपुर तथा बाराबंकी आते-जाते हैं। जबकि सैकड़ों लोग कारोबार के सिलसिले में लहरपुर होते हुए लखीमपुर खीरी भी जाते हैं।
विज्ञापन
दिन-ब-दिन इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं सड़क सकरी होने से राहगीरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर सांसद राजेश वर्मा व प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा के संयुक्त प्रयास से केंद्र सरकार ने यह सड़क चौड़ी करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुभाग एनएच-2 द्वारा केंद्रीय सड़क निधि 2015-16 के अंतर्गत प्रदेश के 35 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति में यह सड़क भी शामिल है। प्रस्ताव के तहत महमूदाबाद से बिसवां तक 24.830 किमी. सड़क के लिए 56 करोड़ 39 लाख तथा बिसवां से लहरपुर तक 27.200 किमी. के लिए 56 करोड़ 68 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।