फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahmudabad station got dirt

महमूदाबाद स्टेशन पर मिली गंदगी

Thu, 08 Oct 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 08 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डीआरएम आलोक सिंह को सीतापुर दौरे में तमाम खामियां मिलीं। गुरुवार को मुआयने में अधिसंख्य रेलवे स्टेशनों पर जबर्दस्त गंदगी फैली मिली।

विज्ञापन


यही नहीं वहां पर पेयजल संकट भी मिला। इसके अलावा उन्होंने बुढ़वल से सीतापुर कैंट तक रेलवे संरक्षा भी परखी। बाद में उन्होंने अफसरों को कैंट स्टेशन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह सीतापुर कैंट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित भवन, रिले कक्ष, रेलपथ, साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था का औचक मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। उसके बाद बिसवां स्टेशन की ओर रवाना हो गए। स्टेशन पर शौचालय, टिकट घर, पेयजल व्यवस्था की हकीकत देखी। यात्रियों ने पेयजल की समस्या बताई।

जिस पर उन्होंने अधिकारियों से कारण पूछा। इसके बाद जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने व स्टेशन के बाहर पार्क में बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यही पर लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार खेतान ने एक मांगपत्र देकर स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव, विद्युत व्यवस्था, ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। बिसवां का मुआयना करने के बाद डीआरएम महमूदाबाद रेलवे स्टेशन गए।

यहां पर स्टेशन परिसर में चल रहे विद्युतीकरण कार्य, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच व टीन शेड, टिकट काउंटर, पुरानी इमारत, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। यात्रियों से मुलाकात कर यहां मिल रही सुविधाओं व हो रही असुविधाओं की जानकारी हासिल की।


अव्यवस्थित बेंच और धूप से बचाव के पर्याप्त इंतजाम व पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। सीनियर डीओएम सौदेश कुमार, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह व सीनियर डीपीओ पीवी प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed