फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahagauri was worshiped on the eighth day of Shardiya Navratri

Sitapur News: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हुई महागौरी की पूजा-अर्चना

Tue, 30 Sep 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri was worshiped on the eighth day of Shardiya Navratri
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गई। देवी मंदिरों में आई महिलाओं ने महागौरी को पुष्प, अक्षत, चुनरी व नारियल आदि चढ़ाकर अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगा। अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन के साथ अपने बच्चों के मुंडन व जनेऊ संस्कार भी कराए।
विज्ञापन

मां गौरी का रंग शंख व चंद्र के समान अत्यंत उज्ज्वल है। महागौरी का ध्यान करने से श्रद्धालुओं के भीतर आस्था, श्रद्धा व विश्वास जागृत होता है। मंगलवार को देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। बिजलेश्वरी देवी मंदिर, झारखंडी मंदिर, बड़िकी बहिनी थान, काली माता मंदिर, रहिया देवी, बाराही देवी, समय माता मंदिर व ज्वाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने महागौरी को अक्षत, पुष्प, धूप, नारियल, चुनरी व लौंग आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। बिजलीपुर मंदिर में सुबह से देर शाम तक बच्चों का मुंडन, जनेऊ व कर्णछेदन संस्कार के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा देवी पंडालों में भी पूरे दिन मां के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़
-नगर के बड़ा पुल चौराहा स्थित नव दुर्गा श्रृंगार समिति के 50 वर्ष पूरा होने पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशीधाम से आए आचार्य हेमंत पांडेय और पं. दिग्विजय की तरफ से प्रतिदिन शतचंडी महायज्ञ कर रहे हैं। अध्यक्ष भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर को बड़ा पुल चौराहा पर देवी जागरण होगा, जिसमें मुंबई की इशरत जहां, लखनऊ के अंशू गोस्वामी और कानपुर की रुचि किंकर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। मूर्ति विसर्जन 6 अक्तूबर को राप्ती तट पर और समापन आठ अक्तूबर को भंडारे के साथ होगा। उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, दीपक चौहान, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, संजीव गुप्ता, रवि साहू को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed