{"_id":"6813c76b52df6d50cc033ecd","slug":"lps-did-not-give-admission-notice-issued-sitapur-news-c-102-1-slko1053-131337-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एलपीएस ने नहीं दिया दाखिला, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एलपीएस ने नहीं दिया दाखिला, नोटिस जारी
Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के नियमों की अनदेखी करना लखनऊ पब्लिक स्कूल को भारी पड़ गया। स्कूल प्रबंधन आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला लेने में टालमटोल कर रहा था। एक अभिभावक ने इसकी शिकायत बीएसए कार्यालय में की। इसके बाद एबीएसए नगर क्षेत्र ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया।
श्रीनगर कॉलोनी निवासी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बच्चे अनवी श्रीवास्तव को आरटीई के तहत लखनऊ पब्लिक स्कूल आवंटित हुआ था। जब वह स्कूल गए तो उन्हें एडमिशन देने से मना कर दिया गया। इसके बाद अतुल श्रीवास्तव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की।
इसका संज्ञान लेकर एबीएसए नगर कुलदीप ने एलपीएस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि अनवी के साथ एक अन्य छात्र अयांश तिवारी को भी एडमिशन देने से मना किया गया। यह स्थिति खेदजनक है। भविष्य में इस तरह की स्थिति पाए जाने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी। दोनों बच्चों का एडमिशन कर सूचित करने का निर्देश दिया गया है।