फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Light

15 दिन से खराब स्ट्रीट लाइटें

Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Light
फोटो नं 10 सीतापुर के मिश्रिख में खराब पडी स्टीट लाइट । - फोटो : SITAPUR
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई है। कस्बे में लगी 20 से अधिक लाइटें 15 दिन से बंद पड़ी है। कई मार्ग ऐसे भी है, जहां पर एक भी लाइट जलती नहीं है। वही अन्य मार्गों पर एक दो को छोड़कर अन्य खराब पड़ी है। इसके कारण शाम होते ही कस्बे में अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों को निकलने में बहुत दिक्कतें आती है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग सिधौली मार्ग, नहर चौराहा, दधीचि कुंड मार्ग, अस्पताल मार्ग, ब्लॉक मुख्यालय मार्ग, तहसील चौराहा आदि मार्गों पर सौ से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी। इससे पूरा कस्बे में शाम होते ही दूधिया रोशनी में चमकने लगता था। लेकिन यह ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। लाइट लगने के बाद यह धीरे-धीरे खराब होने लगी। इसके बाद बाशिदों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। जिस पर नगरपालिका ने पहले लगी लाइटों को उतारकर मरम्मत करवाकर फिर से पोल पर लगा दिया, लेकिन यह कुछ दिन ही जल सकी। फिर इसके बाद नई लाइटें लगवा दी गई यानी एक साल में दो साल नई लाइटें लगवाई गई। फिर भी यह रोशनी करने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन

इससे इन लाइटों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे है। अब हाल यह है 15 दिन बीतने के बाद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से तहसील गेट तक लगी सभी लाइटें बंद पड़ी है। इसके अलावा जन औषधि केंद्र से नहर चौराहा, दधीचि कुंड मार्ग व सिधौली मार्ग पर लगी लाइटों में एक दो को छोड़कर वह भी खराब पड़ी है। इससे शाम को अंधेरा छा जाता है। इसकी वजह से घटनाएं हुआ करती है। जबकि यह मार्ग नैमिषारण्य को जोड़ता है। इससे सीतापुर व सिधौली मार्ग दोनो ही बहुत ही व्यस्त रहते है। इस व्यस्तता के कारण शाम को आवागमन खतरनाक हो चुका है। निवासियों का कहना है नगरपालिका द्वारा बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है। कई बार इन लाइटों की शिकायत कर चुके है। लेकिन ईओ शिकायत सुनते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर अभी जानकारी मिली है। जल्द ही इनको मरम्मत करवाकर दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
आरपी सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed