फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Life is disturbed due to rain, school closed till 18

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, 18 तक स्कूल बंद

Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Life is disturbed due to rain, school closed till 18
लालबाग चौराहे पर बारिश के दौरान निकलते लोग। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दिनभर रुक-रुककर होने वाली बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। सामान्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को शहर में चहलपहल कम रही। बारिश के बीच तेज गति से चलने वाली सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी। ठंड से राहत पाने को लोग दिनभर अलाव के पास बैठे रहे। अधिकतम पारा लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काली घटाएं घिर आईं। पहले बूंदाबांदी फिर रिमझिम फुहारें पड़ने के बाद देर शाम बारिश शुरू हो गई। रात से शुरू हुआ रुक-रुककर बारिश का दौर अगले दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कभी तेज तो कभी धीमी गति से दिनभर बारिश होती रही। बुधवार के मुकाबले अधिकतम पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के बीच दिन में 13 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली सर्द हवा लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। बारिश व गलन के कारण शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही चहल कदमी करते नजर आए। ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम सात बजते-बजते शहर की सड़कें सूनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों तक गरज के साथ रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। गलन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मटर की फसल को नुकसान
बारिश से सरसों व मटर की फसल को नुकसान, जबकि गेहूं, गन्ना व आलू की फसल को फायदा पहुंचा है। किसान रामकिशोर मौर्य बताते हैं कि बारिश से अधिकतर फसलों को फायदा है। सिर्फ सरसों की उस फसल को नुकसान हो सकता है, जिसमें फूल आ चुके हैं। मटर के लिए बारिश नुकसानदेय है। किसान विश्वपाल सिंह ने बताया कि मटर के खेत में पानी निकासी की व्यवस्था करने से कम नुकसान होगा। पानी भरने से मटर की फसल को सड़ने का खतरा है।

दीवार ढही, टला हादसा
बिसंवा। नगर के मोहल्ला मुराऊ टोला में बारिश के कारण दीवार भरभरा कर ढह गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लगातार होने वाली बारिश से मो. अकरम के घर की दीवार गुरुवार दोपहर अचानक भरभरा कर ढह गई। गनीमत रही कि दीवार के करीब कोई मौजूद नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed