फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Life imprisonment turned out to be the accused who knotted the robe in the video

Sitapur News: उम्रकैदी निकला वीडियो में रौब गांठने वाला आरोपी

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment turned out to be the accused who knotted the robe in the video
सीतापुर। जिला अस्पताल में एंबुलेंस के रास्ते में कार खड़ी करने और टोकने पर गाली-गलौज करने वाले कथित भाजपा नेता को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी पर हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल थाने में हत्या का एक मामला दर्ज है। वह इन दिनों जमानत पर है।
विज्ञापन


सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें हंगामा कर रहे उमेश मिश्रा ने खुद को मिश्रिख के ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय का भाई बताकर रौब गांठा। अपने को भाजपा नेता बताते हुए डीएम व एसपी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी विवाद के बीच समय से इलाज न मिलने पर शहर कोतवाली इलाके के दुर्गापुरवा निवासी जयकिशन राठौर के बहनोई अधिवक्ता सुरेश चंद्र राठौर ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जयकिशन की तहरीर पर उमेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, रास्ता अवरूद्ध करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने उमेश को हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के टोडरापुर गांव से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि उमेश मिश्रा पर बेहटा गोकुल थाने में हत्या का एक मामला दर्ज है। जिला न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed