फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   life immprionment to husband and mother in-law

विवाहिता की हत्या में पति व सास को उम्रकैद

Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
life immprionment to husband and mother in-law
सीतापुर। जिला सत्र न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेसा ने एक विवाहिता की प्रताड़ना के बाद गला दबाकर की गई हत्या के मामले में उसके पति व सास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ल व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आफान हसन सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मालूम हो, कि सीतापुर के मोहल्ला राधिका पुरी निवासी ओमप्रकाश मिश्र की पुत्री का विवाह 9 फरवरी 1993 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मिश्रिख के मोहल्ला रन्नूपुर निवासी हिमांशु पांडेय के साथ हुआ था।
विज्ञापन

विवाह के कुछ समय तक सब ठीक चलने के बाद हिमांशु और उसकी मां कुसमावती द्वारा अपनी बहू रागिनी पांडेय को तरह-तरह के उलाहनों से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी क्रम में 30 अगस्त 2000 की सुबह करीब 10 बजे रागिनी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रागिनी की गला दबाकर हत्या का कृत्य सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मृतका के पति हिमांशु पांडेय व सास कुसमावती के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन व बचाव पक्ष की तरफ से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियोजन साक्ष्य को तथ्य परक व चिकित्सीय साक्ष्य को सत्य पाते हुए दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह व्यवस्था भी दी गई कि जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed