फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lawyers stopped the work

वकीलों ने ठप किया कामकाज, प्रदर्शन

Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lawyers stopped the work
सीतापुर। मांगों को मनवाने के लिए सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्य बहिष्कार से दूर-दराज से आए वादकारियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। उधर, हड़ताली अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

बार कौंसिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन सीतापुर के बैनर तले सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष आनंद माधव अवस्थी ने मांग की कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की पूर्व चेयरमैन दरबेश सिंह यादव के आश्रितों को आर्थिक सहायता व सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

मृतक अधिवक्ताओ के आश्रितों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा रोक दी गई है। इस धनराशि को अवमुक्त किया जाए। विगत दिनों में अधिवक्ताओं की हुई हत्या व हमलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री सरोज शुक्ल ने बताया कि आये दिन हो रहे हमलों से वकीलों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। अधिवक्ताओं ने तहसील से चिकमण्डी चौराहा, बजाजा चौराहा होते हुए रामकुण्ड चौराहे तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed