{"_id":"682634aa8860ffaf430c4d9b","slug":"last-farewell-given-to-democracy-fighter-sitapur-news-c-102-1-stp1003-132370-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई
Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। हदीरा निवासी लोकतंत्र सेनानी राम भरोसे (90) का बुधवार रात निधन हो गया। बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस लाइन से आई गारद ने उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी। अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
लोकतंत्र सेनानी की अंतिम यात्रा में महोली तहसीलदार महेंद्र सिंह, एसआई अनिल मिश्रा सहित ग्राम सचिव, लेखपाल, प्रधान आदि शामिल हुए। लोकतंत्र सेनानी राम भरोसे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार रात नौ बजे अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
देश में इमरजेंसी के दौरान छिड़े आंदोलन में हिस्सा लेने पर वह जेल भी गए थे। गुरुवार को उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर अंतिम दर्शन के लिए कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। पुलिस व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मान सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।