{"_id":"6760764815c7fda9430749b4","slug":"langurs-became-protectors-in-vikas-bhavan-sitapur-news-c-102-1-stp1001-123766-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विकास भवन में लंगूर बने रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विकास भवन में लंगूर बने रक्षक
Tue, 17 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विकास भवन परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में बंदर उत्पात मचाते हैं। आए दिन इनके काटने के मामले सामने आते रहते हैं। बंदरों के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां हर दिन सैकड़ों फरियादी आते हैं जिन्हें बंदरों का डर लगा रहता है। वहीं बंदर कार्यालय में भी नुकसान पहुंचाते हैं।
बंदरों से बचने के लिए परिसर में लंगूरों के कट आउट लगवाए गये हैं। अधिकारियों का मानना है कि लंगूरों को देखकर बंदर नहीं आते हैं। ऐसे में बंदरों को भगाने के लिए कट आउट का सहारा लिया जा रहा है। दीवार के सहारे टिकाकार बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। कटआउट लगने के बाद परिसर में बंदरों की आवाजाही पर अंकुश भी लगा है।