{"_id":"6a78c5ad8096da089301a064","slug":"lakh-on-the-pretext-of-buying-her-jewelry-sitapur-news-c-102-1-stp1003-161757-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आभूषण दिलाने का झांसा देकर महिला से 2.40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आभूषण दिलाने का झांसा देकर महिला से 2.40 लाख की ठगी
Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। जमीन खोदकर सोने-चांदी के आभूषण निकालकर देने का झांसा देकर महिला और उसके पति से करीब 2.40 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि महिला से 22,500 रुपये ऑनलाइन भी लिए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे भस्म करने और जान-माल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा दाखिला दौलतपुर नानपारा गांव निवासी सूर्जमुखी ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि नगर के मिश्रपुर मोहल्ला निवासी करुणेश जोशी उर्फ बाबा और उसके साथियों ने उसे जमीन खोदकर सोने-चांदी के आभूषण मिलने का लालच दिया।
महिला के अनुसार, आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसने और उसके पति ने करीब 2.40 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा 22,500 रुपये ऑनलाइन भी करुणेश जोशी को भेजे। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने उन्हें सोने-चांदी के आभूषण नहीं दिए।
विज्ञापन
महिला ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे भस्म करने के साथ ही जान-माल की धमकी दी गई। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी से रुपये वापस दिलाने के साथ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।