फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Laborer murdered, dead body found in orchard

Sitapur News: मजदूर की हत्या, बाग में मिला शव

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer murdered, dead body found in orchard
महोली/रामकोट। रामकोट थाना क्षेत्र में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव सड़क किनारे बाग में पड़ा मिला। पहचान छिपाने के लिए सिर को किसी भारी भरकम चीज से कूंचा गया था। शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे पुत्र ने पिता के रूप में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामकोट के ग्राम बीहट गौर में दुलावलपुर मार्ग स्थित एक बाग में शव देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद सिर को बुरी तरह कूंच दिया था। इसके साथ ही पेट पर कई वार किए गए। घटनास्थल के पास ही बाइक भी मिली है। इस बीच खबर पाकर पहुंचे महोली कोतवाली के गांव पाताबोझ निवासी पिंकू ने शव की शिनाख्त पिता मुंशी (45) के रूप की। पिंकू का कहना है कि पिता सोमवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से कहीं गए थे। जिसके बाद उनका पता नहीं चला। उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। लेकिन वह शराब के आदी थे। वह गांव में ही मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार व सीओ सिटी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। एएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि घर से घटनास्थल की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की लत में बेची दी थी जमीन
पुलिस की मानें तो मुंशी शराब का आदी था। उसके पास मौजूदा समय दो से तीन बीघा जमीन थी। धीरे-धीरे वह अपनी जमीन को बेच रहा था। सीओ सुशील कुमार ने बताया कि जांच में अभी तक मृतक के पास कोई मोबाइल नहीं मिला है। आशंका है कि जमीन को लेकर ही किसी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed