{"_id":"67f2cdce069b03d21009ccc4","slug":"lab-exam-taking-today-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129750-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छूटे विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज व कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छूटे विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज व कल
Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इंटर में छूटे विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार व मंगलवार को होंगी। इसके लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन पूरा चुका है।
परीक्षा के पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवाई गई थीं। इस दौरान कई विद्यार्थियों की विभिन्न कारणों से परीक्षा छूट गई थी। ऐसे विद्यार्थियों को शासन ने अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थी सोमवार व मंगलवार को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दे सकते हैं। जीआईसी सीतापुर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल व अकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण की परीक्षा होगी।
जीजीआईसी सीतापुर में गृहविज्ञान, अग्रवाल इंटर कॉलेज में कंप्यूटर व जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद में कृषि विषय की परीक्षा होगी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।