फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis are giving training on making organic fertilizers

Sitapur News: कृषि सखियां दे रही जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण

Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis are giving training on making organic fertilizers
सीतापुर। जिले के 10 हजार किसानों को गो-आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए अब कृषि सखियां जागरूक कर रही हैं। वह किसानों को जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। जिससे वह जैविक खाद बनाकर इसका इस्तेमाल खेतों में कर सकें। इससे मिट्टी की सेहत के साथ ही पैदावार भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती कराने के लिए शासन के फरमान पर छह ब्लॉकों की 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 125 किसानों को चयनित किया गया है। इन किसानों को प्राकृतिक खेती कराने के लिए 160 कृषि सखियां नियुक्त की गई हैं। इनकी ओर से संबंधित किसानों को जैविक खाद बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें जीवामृत, घनजीवामृत आदि बनाने के विधि बताने के साथ ही जैविक खाद को खेत में कैसे प्रयोग किया जाए, इसकी जानकारी भी दी जा रही है। ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती करने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को रासायनिक खाद कीटनाशक का प्रयोग करने से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक विधि से खेती करने से होने वाले फायदे भी बताए जा रहे हैं। जिससे जिले को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जा सके। परसेंडी ब्लॉक के अमरापुर गांव में हुनरमंद एफपीओ की ओर से सब्जियों की खेती की जा रही है। प्राकृतिक विधि से शिमला मिर्च, अचारी मिर्च, लाल-पीला शिमला मिर्च व मटर की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव को कृषि विज्ञान केंद्र कटिया की ओर से गोद लिया गया है। एफपीओ निदेशक राजीव भार्गव की ओर से जगरानी, आशा देवी, राधा, सरोजनी, रजनी देवी, पारवती, संतोषी, सुशीला संग अन्य महिला किसानों को प्राकृतिक विधि से खाद बनाने के गुर सिखा रही है। इसका निरीक्षण कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, अटारी कानपुर के निदेशक शांतनु कुमार दुबे कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed