फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   kids attendance Will be online

ऑनलाइन दर्ज होगी नौनिहालों की हाजिरी

Sun, 04 Oct 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों की अब ऑनलाइन हाजिरी होगी। यह उपस्थिति स्कूल खुलने के एक घंटे के अंदर एसएमएस से भेजी जाएगी। अगर निर्धारित समय के अंदर उपस्थिति भेजी नहीं गई तो विद्यालय को डिफाल्टर सूची में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


एक महीने में पांच बार से अधिक रिपोर्ट न देने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। यही नहीं अच्छा परफार्मेंस देने वाले विद्यालय पुरस्कृत होंगे। खास बात तो यह है कि इसे समाजवादी पेंशन योजना से भी जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति को अगले तीन माह के दौरान कम से कम 75 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। शासन का मानना है कि छात्रों एवं अध्यापकों की नियमित उपस्थिति होने पर ही छात्रों में अपेक्षित सुधार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार आउट ऑफ स्कूल बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना व निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाना भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत एनआईसी द्वारा विकसित उपस्थिति, नामांकन व साक्षरता मॉड्यूल का क्रियान्वयन किया जाना है।

उपस्थिति मॉड्यूल के तहत नौनिहालों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। यह उपस्थिति विद्यालय खुलने के एक घंटे के अंदर एसएमएस के माध्यम से दर्ज होगी। अगर एक घंटे से अधिक का समय हो जाता है और दो घंटे से कम होता है।

ऐसी स्थिति में उपस्थिति तो दर्ज हो जाएगी, लेकिन विद्यालय को डिफाल्टर सूची में शामिल कर दिया जाएगा। दो घंटे बाद विद्यालय की उपस्थिति शून्य मान ली जाएगी। उसके बाद एमडीएम सहित अन्य लाभ नहीं मिलेंगे।


ऐसा ही एक माह में पांच बार से अधिक कारनामा करने पर विद्यालय को डिफाल्टर मानते हुए शिक्षक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। आलाधिकारियों द्वारा औचक मुआयना भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed