Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Justice was delivered after 33 years, two culprits sentenced to four years' imprisonment

Sitapur News: 33 साल बाद मिला इंसाफ, दो दोषियों को चार वर्ष की कैद

Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Justice was delivered after 33 years, two culprits sentenced to four years' imprisonment
सीतापुर। महज 200 रुपये चोरी के आरोप के बाद हुई मारपीट के मामले में पीड़ितों को 33 साल बाद इंसाफ मिला है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को फैसला सुनाया।मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो अभियुक्तोंकी मौत हो गई थी। कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए चार साल के कारावास की सजा सुनाई और दस-दस हजार का अर्थदंड लगाया है। मामला संदना के मुड़ियाकैल गांव से जुड़ा है। यहां 1992 में चार लोगों पर एक दलित युवक को पीटने का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

11 सितंबर 1992 को मुड़ियाकैल निवासी किशोर को गांव के ही छोटेलाल, मोहन, कंधई व छोटकन्ने ने 200 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर पीटा था। किशोर की तहरीर पर चारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 22 दिसंबर 1992 को कोर्ट में आरोप पत्र दायर हुआ था। इसके बाद से सुनवाई चली थी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान दोनों सगे भाइयों छोटेलाल व मोहन की मौत हो गई थी। इसके बाद बचे अन्य दो अभियुक्तों मोहन के पुत्र कंधई व छोटकन्ने को कोर्ट ने दोषी करार दिया। एससी-एसटी कोर्ट के न्यायाधीश मोहम्मद शफीक ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए दोषी भाइयों को चार साल के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed