{"_id":"66a53c0665243457640465f4","slug":"justice-not-provided-in-kotwali-sitapur-news-c-102-1-slko1055-116802-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोतवाली में नहीं मिला न्याय, समाधान दिवस में दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोतवाली में नहीं मिला न्याय, समाधान दिवस में दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। साहब...दुष्कर्म हुआ लेकिन चौकी और थाने की पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी। मुकदमा नहीं दर्ज हुआ, अब आपसे आस है। ऐसी एक शिकायत लेकर एक फरियादी पहुंचा तो महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने तुरंत ही डीएम व एसपी से मामले में कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर संबंधित चौकी प्रभारी को बुलाकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
महोली तहसील में आयोजित थाना समाधान दिवस में न्याय मिलने पर फरियादी भी चिंता मुक्त दिखा। सुनवाई के बाद डीएम, एसपी ने थाने का निरीक्षण कर परिसर में बन रहे 48 कमरों के हाॅस्टल, बैरक व विवेचक हाल का भी निरीक्षण किया। विभिन्न कक्षों, बाथरूम, खिड़की आदि को व्यवस्थित तरीके से बनाए जाने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए।
हरगांव में सीडीओ ने सुनीं समस्याएं
मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने हरगांव थाने में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 14 फरियादियों की समस्या को सुना। फिर थाने का निरीक्षण किया। दीवान कक्ष को देखने के बाद उन्होंने हिरासत में बैठे छह लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसओ अरविंद कुमार पांडेय से सभी के बारे में जानकारी ली। फिर हरगांव सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन किया। उसके बाद वह हरगांव के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पहुंचीं और वहां की समस्याओं को देखा।
विज्ञापन
लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप
महमूदाबाद कोतवाली में मुकेश रस्तोगी ने एसडीएम शिखा शुक्ला को बताया कि गांव रायपुर मजरा चांदपुर में उसकी जमीन है। पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल ने दस हजार रुपये की मांग की है। आरोप है कि मामले में कानूनगो ने भी लापरवाही बरती है।
जबरन कब्जे की आती रहीं शिकायतें
कमलापुर थाने में सिधौली एसडीएम अनिल रस्तोगी के सामने नौ प्रार्थना पत्र आए। सभी राजस्व से जुड़े मामले थे। ऊंचाखेराकलां निवासी प्रभाकर उर्फ रामू ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत की। वहीं दाऊदपुर निवासी मालती ने दरवाजा रखने के विवाद के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पताराकला निवासी रामनारायण ने मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने की समस्या रखती तो वहीं शिवपुरी की जगरानी ने जबरन खेत जोत लिए जाने की शिकायत की। एसडीएम ने सभी का निस्तारण समय से करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया तीन तलाक का मुकदमा
कोतवाली लहरपुर में आई क्षेत्र के गांव गौरिया प्रहलादपुर निवासिनी सुमैया ने बताया कि नौ साल पहले इरफान से साथ उसका निकाह हुआ था। बताया कि पति इरफान व अन्य ससुरालीजन उसकी देखभाल नहीं करते हैं। जेवर सास ने अपने पास रखे हैं। पीड़िता ने बताया कि 15 दिन पहले उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर घर से भगा दिया। तहरीर मिलते ही मुकुल प्रकाश वर्मा ने मुकदमा दर्ज करा दिया।