फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JP Nadda will fill in the twenties and Machrehta today

जेपी नड्डा आज बिसवां व मछरेहटा में भरेंगे हुंकार

Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda will fill in the twenties and Machrehta today
सीतापुर। जिले में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिसवां और मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के मछरेहटा में हुंकार भरेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर हेलीपैड तैयार हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को लोकतंत्र का महापर्व है। ऐसे में चुनावी घमासान तेज हो चुका है। माहौल बनाने के लिए नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जिले में आ रहे हैं। वे बिसवां में जनसभा करेंगे। इसके बाद मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के मछरेहटा में हुंकार भरेंगे। बिसवां में पुराना किला के पास हेलीपैड बनाया गया है, जबकि कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान है।
विज्ञापन

मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के मछरेहटा कस्बे में रामलीला मैदान के पास हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान को बनाया गया है। बुधवार को पूरे दिन तैयारियां तेजी से चलती रहीं। देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीपैड से कार के जरिये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। बिसवां में वे सुबह 11 बजे व मछरेहटा में दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। उनके आगमन को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed