फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Investigation into the scam of lakhs of rupees lost in files

Sitapur News: फाइलों में गुम हुई लाखों के घोटाले की जांच

Tue, 06 Jan 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the scam of lakhs of rupees lost in files
सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों ने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इस मामले में प्राथमिक जांच में प्रधान के दोषी पाए जाने पर उसके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी सीज कर दिए गए। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई रोकते हुए अंतिम जांच कराई गई। इसमें भी धनराशि का दुरुपयोग पाया गया लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह चार अन्य ग्राम पंचायतों में भी दोषियों पर कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत रामगढ़ से जुड़ा है। यहां इंटरलाकिंग, हैंडपंप मरम्मत, आरसीसी व नाली निर्माण आदि कार्यों की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसकी जांच जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और यहां के अभियंता ने किया। इसमें पांच लाख 64 हजार 448 रुपये दुरुपयोग किया जाना पाया गया। बताते हैं कि इसकी रिपोर्ट कई माह पहले जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारों के अनुसार इसके पहले की जांच में भी धनराशि का दुरुपयोग होने पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पूरी कार्यवाही रोक दी गई थी। इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिंडौरा में जांच में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed