{"_id":"69d326e5dc1e0547b4033c18","slug":"intoxicated-man-climbed-atop-water-tank-with-innocent-child-strapped-to-his-back-in-sitapur-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया नशेड़ी, उतारने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया नशेड़ी, उतारने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
Mon, 06 Apr 2026 08:52 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:52 AM IST
सार
सीतापुर में एक नशेड़ी मासूम बच्चे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उसे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा नशेड़ी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में कांशीराम कॉलोनी में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में अपने मासूम बेटे को पीठ पर बांधकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
घटना से कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी विपिन कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 45 में रहता है।
विज्ञापन
बताया गया कि पत्नी लल्ली देवी से विवाद के बाद वह नशे की हालत में अपने छह वर्षीय बेटे को पीठ पर बांधकर कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।