{"_id":"62f40329a9cb8537ee5c7191","slug":"incrochment-sitapur-news-lko6435432133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह, लोग परेशान
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में अतिक्रमण की मार होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । मुख्य बाजार में दुकानदारों ने इस कदर से अतिक्रमण कर रखा है कि, वाहन चालकों का छोडिए पैदल लोगों का भी चलना दूभर हो जाता है। हर दिन लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है । कई बार अतिक्रमण की कार्रवाई की गई लेकिन दुकानदार फिर से अतिक्रमण करने लगते हैं ।
जिला मुख्यालय में लालबाग चौराहे से लगाकर घंटाघर चौराहे के आगे तक मुख्य बाजार हैं । इसके बीच में सर्राफ मंडी, लोहा मंडी, सब्जी मंडी से लगाकर कपडा, जूते चप्पल आदि की भी दुकानें हैं। पूरे जिले भर से लोग यहां पर खरीददारी करने के लिए आते हैं । सुबह होते ही यहां लोगों के आने का दौर शुरु हो जाता है । जो कि देर रात तक चलता रहता है।
दुकानदार सुबह होते ही अपनी दुकानों को फुटपाथ के आगे तक सजा देते हैं । जिसके कारण आधी सड़क पर अतिक्रमण हो जाता है । जब ग्राहक दुकानों पर आते हैं तो उनको मजबूरन सड़क पर अपना वाहन खड़ा करके सामान की खरीददारी करनी पड़ती है । ऐसे में अन्य लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
दो पहिया वाहन चालक, रिक्शा चालकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । आए दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहती है । नगर पालिका द्वारा जब कभी भी यह अभियान चलाया जाता है। तो कुछ दिन तक दुकानदार अपनी दुकान को हटा लेते हैं । लेकिन फिर से वह इसी तरह अतिक्रमण कर लेते है। त्योहार के समय यह समस्या और भी गहरी हो जाती है । जब लोग खरीददारी के लिए उमड़ते हैं। अतिक्रमण इतना ज्यादा हो जाता है । पुलिसबल को बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोकना पड़ता है।
लालबाग चौराहे पर जाम लगने से फंसे रहे लोग
शहर के लालबाग चौराहे पर बुधवार को निकली एक यात्रा के कारण दिन लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा । सुबह निकाली गई यात्रा के कारण ट्रांसपोर्ट चौराहे से आने वाले वाहन, जीआईसी चौराहे से आने वाले वाहनों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा । आंख अस्पताल रोड और घंटाघर जाने वाले मार्ग पर भी काफी देर तक वाहन चालक पसीना बहाते रहे।