फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increased vigil on borders, police ready

सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, पुलिस मुस्तैद

Tue, 04 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil on borders, police ready
सीतापुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के चलते लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने को लेकर सीतापुर पुलिस भी अलर्ट है। इसके चलते पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं पर चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। सीतापुर जिले के हरदोई, लखीमपुर, लखनऊ, बहराइच सहित सभी सीमाओं पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है, ताकि कोई भी ऐसा व्यक्ति अयोध्या के लिए सीतापुर होकर रवाना न हो पाए, जिसे अयोध्या के कार्यक्रम में बुलाया न गया हो। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने खुद क्षेत्र में निकल कर सीमाओं पर चौकसी की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी लखनऊ बॉर्डर पर अटरिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर कुंवरपुर गांव के पास बनाई गई चेकपोस्ट पर पहुंचे। वहां एसपी ने पुलिस की मुस्तैदी देखी और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी ने बताया कि कोविड-19 के चलते चौकसी पहले से ही थी, लेकिन अयोध्या में आमतौर पर लोगों के जाने पर रोक है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अयोध्या उन्हीं लोगों को जाने दिया जाएगा, जिन लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके अलावा किसी को सीतापुर से गुजरने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों को बॉर्डर पर भी रोका जाएगा। हर गतिविधियों पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed