फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increase in sugarcane prices brings smiles to farmers' faces

Sitapur News: गन्ना मूल्य में इजाफे से किसानों के चेहरे खिले

Fri, 31 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Increase in sugarcane prices brings smiles to farmers' faces
हरगांव/महराजनगर। योगी सरकार की ओर से गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब अगेती किस्म के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म का गन्ना 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र की शुरुआत में ही गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करना सरकार का सराहनीय कदम है। इससे किसान समय रहते अपनी कृषि योजनाओं को तय कर सकेंगे और चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति भी सुचारू रूप से हो पाएगा।
विज्ञापन

हरगांव चीनी मिल गेट पर गन्ना लेकर आए किसान रामकिशोर बाजपेई ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में खेती की लागत में काफी इजाफा हुआ है। खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और कीटनाशकों के दाम बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हुई है। ऐसे में गन्ना मूल्य वृद्धि का फैसला किसानों के लिए राहत भरा है।
विज्ञापन

किसान मोहित शुक्ला व पुत्तूलाल ने कहा कि धान का उचित मूल्य नहीं मिलने और क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में गन्ना मूल्य में वृद्धि किसानों के लिए आशा की नई किरण है। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्र ने कहा कि गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उनकी आय में इजाफा होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed