{"_id":"67f6be726edfb3a31003ee58","slug":"in-sitapur-a-wild-animal-attacked-a-cow-for-the-second-time-in-24-hours-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129919-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में जंगली जानवर ने 24 घंटे में दूसरी बार गोवंश पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में जंगली जानवर ने 24 घंटे में दूसरी बार गोवंश पर किया हमला
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। रावल अदेसर गांव में एक बार फिर जंगली जानवर ने सांड पर हमला किया। सांड को भागते देख गांव में मौजूद वन विभाग के अधिकारी व ग्रामीण जंगल की ओर गए, लेकिन रात होने के कारण जंगली जानवर का पता नहीं चल सका। जंगली जानवर के हमलों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
रावल अदेसर में मंगलवार रात वन विभाग की टीम ग्राम प्रधान के आवास पर मौजूद ग्रामीणों से वार्ता कर उनको सचेत कर रही थी। इस दौरान एक घायल सांड तेजी से भागते हुए बस्ती की ओर गया। यह देखकर वन विभाग की टीम व लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण खेतों की तरफ गए। वहां हमले के संभावित इलाके में जाकर जंगली जानवर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रधान नरेंद्र त्रिवेदी, राम लखन, जय करन यादव, राज बहादुर यादव, राम बली, राम सागर, श्याम किशोर, मंगरे मौर्य, मनीष मौर्य, निर्मल आदि ने बताया कि घायल सांड के पिछले हिस्से पर जंगली जानवर के हमले के निशान थे। गांव में लगातार जंगली जानवर की चहलकदमी और हमलों से ग्रामीण दहशतजदा हैं। ग्रामीण रात में आग जलाकर अपनी व अपने पशुओं की रक्षा कर रहे हैं। जंगली जानवर के आतंक से किसान खेतों की ओर भी नहीं जा पा रहे हैं।
वन्य जीव को पकड़ने के लिए लगेगा पिंजरा
वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात एक सांड को भागते हुए देखा गया था, हमले के संभावित इलाके की ओर जाने पर जंगली जानवर का कुछ पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से लगातार काॅम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को समूह में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।