{"_id":"5d126bbd8ebc3e3c6b229035","slug":"illlegal-nursing-home-sitapur-news-lko4672654178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम का किया जा रहा अवैध संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम का किया जा रहा अवैध संचालन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मंगलवार को शिव महिमा नर्सिंगहोम का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह नर्सिंगहोम अवैध रूप से संचालित किया जाता मिला। टीम ने कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। इससे पहले भी निरीक्षण में खामी मिलने पर नर्सिंगहोम के संचालक को नोटिस जारी करने के अलावा उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया जा चुका है।
मालूम हो कि शिव महिमा नर्सिंगहोम पर बीती 16 मार्च को उपजिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव, नायाब तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा व डॉ. कैलाश चन्द्रा ने छापेमारी की थी। इस दौरान क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया था। लिहाजा, क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी क्लीनिक संचालित किया जाता रहा।
आए दिन आ रही शिकायतों को संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कपूर के निर्देश पर चार सदस्यीय चिकित्सकों की एक टीम ने मंगलवार को क्लीनिक पर फिर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती पाया, उनका इलाज किया जा रहा था। क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कपूर ने बताया कि हॉस्पिटल संचालिका को तीन बार नोटिस दिया चुका है। इनके विरुद्ध केस भी दर्ज कराया जा चुका है। इसके बावजूद क्लीनिक संचालित की जा रही थी। क्लीनिक सील करने की कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई है।