{"_id":"63b864ff0cde01381e779a48","slug":"illegal-cuts-stopped-no-indicators-could-be-installed-on-black-spots-sitapur-news-lko6654001170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अवैध कट बंद हुए न ब्लैक स्पॉट पर लग पाए संकेतक, कैसे रुकें हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अवैध कट बंद हुए न ब्लैक स्पॉट पर लग पाए संकेतक, कैसे रुकें हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शासन भले ही कितने सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर ले लेकिन ये सार्थक तभी होंगे जब हादसों पर अंकुश लग सके। जिले में हाईवे समेत कई प्रमुख संपर्क मार्गों पर अवैध कट हैं। चिन्हित 39 ब्लैक स्पॉट में से 23 पर संकेतक नहीं लगाए गए हैं। जबकि कोहरा पड़ने से अवैध कट व ब्लैक स्पॉट पर हादसों की आशंका अधिक रहती है।
सीएम के निर्देश पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत प्रशासन ने कर दी है। फिलहाल सारी कवायद लोगों को जागरूक करने तक ही सीमित है। अवैध कट व ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय किए जाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
इन दिनों कोहरा पड़ने से सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा माह चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम अनुज सिंह व एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने गुरुवार को जागरूकता वाहन रवाना कर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ भी कर दिया। दूसरे दिन शु्क्रवार को भी परिवहन विभाग पम्पलेट बांटकर चालकों को जागरूक करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह अवैध कट हैं। बाइक चालक, साइकिल सवार तथा पैदल राहगीर अक्सर सड़क पार करने के लिए अवैध कट का इस्तेमाल करते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कोहरे में खतरा और बढ़ जाता है। वहीं, जिले में चिन्हित 39 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) पर भी सुरक्षा के उपाय नहीं हैं। इनमें से लगभग 23 ब्लैक स्पॉट पर संकेतक भी नहीं लगाए जा सके हैं।
कोतवाली नगर में बहुगुणा चौराहा, वैदेही वाटिका, खैराबाद इलाके में धरैंचा बाजार व टोल प्लाजा, रामकोट इलाके में कांशीराम कॉलोनी, महोली इलाके में बड़ागांव, हरगांव में मुद्रासन, इमलिया सुल्तानपुर इलाके में काजी कमालपुर, लहरपुर में सिंघनापुर व भदफर, तालगांव में कसरैला चौराहा व मेंहदीपुरवा, मानपुर इलाके में सरैंया को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
इसी तरह बिसवां में मुख्य चौराहा, तंबौर इलाके में रेउसा मोड़ व लखवेड़ा पुलिया, मिश्रिख इलाके में नहर चौराहा, संदना इलाके में अनोगी मोड़, सिधौली इलाके में मनवा तिराहा व कस्बा, कमलापुर में मनपारा, सुरैंचा, अटरिया थाने के करीब, महमूदाबाद इलाके में ऊंच गांव, नैमिषारण्य इलाके में बीबीपुर तिराहा, कोतवाली देहात में बिजवार चौराहा आदि ब्लैक स्पॉट घोषित हैं।