फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saryu water level rises by 10 cm in 11 hours; people alarmed

Sitapur News: 11 घंटे में 10 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर, सहमे लोग

Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level rises by 10 cm in 11 hours; people alarmed
रामपुर मथुरा क्षेत्र में बाँसुरा गांव के पास धान की फसल में भरा चौका नदी की बाढ़ का पानी-
रामपुर मथुरा। बैराजों के पानी व भारी बारिश से सरयू के साथ चौका नदी भी उफान पर है। सरयू का जलस्तर शनिवार को करीब 11 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़कर 118.10 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान से पानी 90 सेंटीमीटर नीचे है। तटवर्ती गांवों के आसपास बाढ़ का पानी भरने लगा है। कटान भी लगातार जारी है। दो दिनों में करीब साढे सात बीघा कृषि योग्य भूमि कटकर फसल समेत सरयू में समा गई है।
विज्ञापन

नागेश्वारपुीवा में लहरें एक मकान का आधा हिस्सा काट चुकी हैं। अंगरौरा में लगे मीटर गेज पर शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 118.10 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। इससे तटवर्ती बुचऊपुरवा और नागेश्वरपुरवा गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। कटान प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नागेश्वरपुरवा निवासी विजय ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। कटान तेज होने के चलते नागेश्वरपुरवा के सुरेश का आधा घर कटकर सरयू में समा गया है। इसी गांव के कल्लू का घर अब नदी से महज 15 फीट की दूरी है। पिछले दो दिनों में सुरेश की करीब ढाई बीघा, कल्लू व रामविजय की डेढ़-डेढ़ बीघा व ड्राइवर की करीब दो बीघा कृषि योग्य भूमि कटकर सरयू में समा गई है। वहीं, तीनों से बैराजों से शुक्रवार को 3.16 लाख और शनिवार को 3.07 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाक्स
चौका उफनाई, फसलों में भर रहा पानी
चौका नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। कनरखी में लगे मीटर गेज पर शनिवार को जलस्तर 117.60 मीटर दर्ज किया गया। खतरे के निशान 119 मीटर से चौका नदी पानी 1.40 मीटर नीचे है। इससे रायपुर, सिरकुंडा, अलायपुर, बासुरा, लालापुरवा, पासिनपुरवा, मरौचा व भागीपुर समेत 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ का पानी तटवर्ती धान की फसलों में करीब दो फिट तक भर गया है। किसान त्रिभुवन व राम सेवक वर्मा ने बताया कि चौका नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा विद्याुत उपकेंद्र में पानी भरने से करीब 10-12 दिन तक सप्लाई बाधित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने की समस्या नहीं
सरयू नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि इसका कोई खास असर अभी नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें राशन किट भी दी गई है। खाने व स्वच्छ पेयजल की समस्या नहीं है। बाढ़ में लगी टीमें लगातार पीड़ितों के संपर्क में हैं।

- अभिषेक प्रियदर्शी, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed