फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Illegal Ashala Factory busted, two arrested

अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal Ashala Factory busted, two arrested
औरंगाबाद/पिसावां (सीतापुर)। जिले की संदना और पिसावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में निर्मित, अर्ध निर्मित असलहा बनाने के उपकरण, कारतूस आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ पिसावां ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दधनामऊ द्रोणाचार्य घाट के पास छापेमारी की, जहां पर असलहा फैक्टरी संचालित हो रही थी। फैक्टरी का भंडाफोड़ करते मौके से निरहन गांव निवासी राम शंकर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो असलहे 315, एक 303 बोर का, एक 312 बोर के और तीन अधबने असलहे, चार कारतूस, तीन खोखा बरामद हुए।
विज्ञापन

एसओ पिसावां ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा मिश्रिख और संदना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने असरफनगर पुलिया के पास छापा मारकर दो निर्मित 312 बोर के असलहे, दो कारतूूस, पांच अर्धनिर्मित असलहे बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि मौके से पिसावां इलाके के निरहन गांव निवासी अवधेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed