फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Illegal arms factory busted, one arrested

अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा

Sun, 21 Feb 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, one arrested
सीतापुर। महोली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गदनिया गांव के पास अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बन व अधबने तमंचे, असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह हमराहियों के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर इलाके के गदनिया गांव के निकट छापा मारकर एक शातिर को तमंचा बनाते हुए पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर ग्रंट गांव निवासी गोगे उर्फ श्याम सुंदर को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन

उसके कब्जे से तीन तमंचे, दो अर्धनिर्मित असलहे व शस्त्र बनाने और मरम्मत करने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed