फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If the SP-Praspa government is formed, the case filed against Azam will be returned

सपा-प्रसपा की सरकार बनी तो वापस होंगे आजम पर दर्ज केस

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the SP-Praspa government is formed, the case filed against Azam will be returned
जिला कारागार में सांसद आजम खां से मिलने जाते प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। करीब 22 महीने से सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां से रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद शिवपाल ने आजम खां को ईमानदार नेता बताते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सपा-प्रसपा की गठबंधन की सरकार बनती है तो आजम पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। कार्रवाई करने वाले अफसरों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ फरवरी 2019 से सीतापुर की जेल में कई मामलों में बंद चल रहे हैं। 22 महीने बाद रविवार को शिवपाल यादव उनसे मिलने के लिए तीन अन्य लोगों के साथ सीतापुर जेल पहुंचे। एक बजे के करीब जेल के अंदर दाखिल हुए। करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकले शिवपाल ने मीडिया से बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह आजम से मुलाकात करने आए थे। पहले भी कई बार प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने विधायकों को अधिकार ही नहीं दिए। इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई। कहा कि इसके बाद लेटर सीएम और प्रमुख सचिव गृह को लिखा। अब अनुमति मिली। सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी कंट्रोल में नहीं है। पांच साल में कुछ नहीं हुआ। भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलों में झूठे मुकदमों में लोग बंद हैं। बंदियों के खाने का कितना बजट आता है, क्या कैदियों को मिला। बोले कि आजम का हालचाल लिया है। उनकी बनाई हुई युनिवर्सिटी को तहस-नहस कर दिया गया। मीडिया के सवाल पर बोले कि सपा ने आजम से कभी किनारा नहीं किया है। वह सपा के साथ हैं। आजम के साथ 40-45 सालों से काम किया है। शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सपा है। जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। सपा से गठबंधन कब तक होने के सवाल पर बोले कि यह सब रणनीति का हिस्सा है।
भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि यह तानाशाह सरकार है। चुनाव से पहले आजम के जेल से छूटने के सवाल पर शिवपाल बोले कि अगर सही से सुनवाई हो जाए तो जल्द ही छूट जाएं। उन पर ऐसा कोई केस ही नहीं है। कहा कि सपा-प्रसपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती है और सत्ता में आती है तो आजम पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जिन्ना का मामला उठाए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव बचते नजर आए। बोले कि एक बार बता चुका हूं। क्यों बार-बार वही पूछते हो।
वहीं, चुनाव से कुछ महीने पहले आजम और शिवपाल यादव के बीच हुई मुलाकात के सियासी गलियारों मेें मायने भी निकाले जाने लगे हैं। हर कोई इस मुुलाकात को अपने-अपने हिसाब से देख रहा है।
माफिया से सत्ता की मेलजोल
पेपर लीक होने के बाद टीईटी की परीक्षा निरस्त होने के सवाल पर बोले कि ऐसा पहली बार नहीं है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में पहले भी दो बार परीक्षा निरस्त हो चुकी है। कहा कि हमारी सरकार थी तो 13 हजार लेखपालों की भर्ती करा दी थी। कहा कि ऐसा करने वाले जो माफिया हैं, उनकी सत्ता से मेलजोल है।

आजम का लखनऊ में मकान तक नहीं...
शिवपाल यादव ने आजम खां की खूब तारीफ की। कहा कि आजम ने बड़ा काम किया है। उनके साथ दो-दो बार मंत्री रहे। नौ बार विधायक, दो बार सांसद रहे हैं, लेकिन आज भी पिता के मकान में रहते हैं। नया मकान तक नहीं ले पाए। अन्य मंत्री, विधायकों का हवाला देते हुए बोले कि यहां तो मंत्री, विधायक बनते ही लखनऊ में लोगों के बंगले बन जाते हैं। आजम का लखनऊ में मकान तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed