{"_id":"68f290d47829158c5f0c8664","slug":"if-the-power-goes-out-call-the-control-room-number-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142590-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली जाए तो मिलाएं कंट्रोल रूम का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली जाए तो मिलाएं कंट्रोल रूम का नंबर
Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में दिवाली पर अब बिजली जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने अपने कार्यालय में दिवाली के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें रोस्टर के अनुसार विद्युत वितरण खंडवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली में बिजली संबंधी समस्या के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9415901150 पर कॉल कर सकते हैं।
अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। शिकायत आने पर फोन कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी संबंधित एसडीओ को सूचना दें। इस कंंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एसडीओ शहरी उपकेंद्र रवि प्रकाश गौतम रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9415901152 है। (संवाद)